राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के शुरुआती मैचों के ट्रेंड को बरकरार रखा
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया
सैमसन 82 रन बनाकर नाबाद लौटे पहले ही मैच में अच्छी लय में दिख रहे रियान पराग (43) अर्धशतक तो नहीं जमा सके
आखिर में सैमसन ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर टीम को 193 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया
जवाब में लखनऊ को पहले ओवर में ही तगड़ा झटका लग गया
हमेशा की तरह स्टार पेसर ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआत में ही विकेट ले लिया. उन्होंने क्विंटन डिकॉक को अपना शिकार बनाया. इसके तीसरे ओवर में भी बोल्ट ने देवदत्त पडिक्कल का विकेट लिया
यहां से कप्तान केएल राहुल ने निकोलस पूरन के साथ मिलकर पारी को संभाला. राहुल एक ओर से डटे रहे
आवेश खान ने आखिरी ओवर में 27 रनों को आसानी से डिफेंड करते हुए टीम को 20 रनों से जीत दिला दी
राजस्थान रॉयल्स ने भी नए सीजन की शुरुआत अपने होमग्राउंड पर जीत के साथ कीलखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हरा दिया