कैसी होगी राजस्थान रॉयल्स Vs दिल्ली कैपिटल्स मैच की संभावित प्लेइंग XI

पंत की अगुवाई दिल्ली को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था

दूसरी ओर सैमसन ने 82 रन की शानदार पारी खेलकर राजस्थान को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रन की जीत दिलाई

RR vs DC Head To Head दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं

जिसमें राजस्थान ने 14, जबकि दिल्ली ने 13 में जीत हासिल है यानि कि दोनों टीमों के आंकड़े लगभग बराबर हैं.

हालांकि सवाई मानसिंह स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच हुए कुल छह मुक़ाबलों में स्वाभाविक तौर पर घरेलू टीम 4-2 से आगे हैं

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स संभावित XI: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार

राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम11 यशस्वी जयसवाल, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, जोस बटलर, अभिषेक पोरेल, डेविड वार्नर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट

सवाई मानसिंह की पिच पर बल्लेबाजों की होगी मौजइस पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजी आसान रहती है, बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगाते हैं. लेकिन साथ ही पिच से स्पिनर्स को मदद मिलती है