23 मार्च को आईपीएल 2024 का दूसरा मैच खेला जाएगा, जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी. जानिए इसमें किसकी जीत हो सकती है.

पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे, जिनमें से पंजाब और दिल्ली ने एक-एक बार जीत दर्ज की थी

मगर इस बार परिस्थितियां काफी अलग होंगी. ऋषभ पंत वापस आ चुके हैं और उनके सामने शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स की चुनौती होगी

पिच रिपोर्टये पहला मौका होगा जब महाराजा यदाविंद्र स्टेडियम में कोई IPL मैच खेला जा रहा होगा. इस मैदान पर खेले गए मुकाबलों को देखा जाए तो इसे लो-स्कोरिंग पिच कहना गलत नहीं होगा

स्पिन गेंदबाजों का काफी बोलबाला रह सकता है. लेकिन तेज गेंदबाज भी बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं. दिल्ली के पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में 2 विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाज हैं

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आज तक IPL के इतिहास में 32 बार आमने-सामने आ चुके हैं

गेंदबाजी में दिल्ली के पास कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल और राहुल चहर भी मौजूद होंगे, लेकिन ईशांत शर्मा, आंद्रे नॉर्खिया, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की मौजूदगी में दिल्ली का गेंदबाजी अटैक ज्यादा बेहतर नजर आ रहा है

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कर्रन, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहार, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नन, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश यादव, आंद्रे नॉर्खिया