आज सीएसके और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का सातवां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा
इसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं, आज की पिच कैसी रहेगी, चलिए जानते हैं
इस बीच माना जा रहा है कि दूसरे मैच में भी बहुत बड़ा स्कोर तो देखने के लिए शायद नहीं मिलेगा, लेकिन पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है, क्योंकि अभी नई पिच तैयार की गई है
चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन पिछले मैच में तेज गेंदबाज हावी रहे, ऐसा ही कुछ आज के मैच में भी देखने के लिए मिल सकता है
चेन्नई में आज मैच पूरा खेला जाएगा, यानी बारिश की कोई भी संभावना नहीं है
आज आईपीएल में उन दो टीमों के बीच मैच है, जो साल 2023 के फाइनल में भिड़ी थीं
टीम आज टॉस जीतेगी, उम्मीद है कि वो पहले गेंदबाजी का फैसला लेगी और विरोधी टीम की ओर से दिए गए रनों का पीछा करना पसंद करेगी
आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी थे और जीटी की कप्तानी हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे। लेकिन अब चेन्नई की कमान रुतुराज गायकवाड के पास है और गुजरात टाइटंस केर् कप्तान शुभमन गिल हैं