आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगी

नए कप्तान पैट कमिंस की कप्तानी में एसआरएच इस सीजन रंग जमाना चाहेगी वहीं, श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद केकेआर की टीम कागज पर काफी मजबूत दिख रही है

केकेआर के पास स्टार्क और आंद्रे रसेल जैसे दो अनुभवी तेज गेंदबाज हैं

केकेआर के सबसे कामयाब कप्तान गौतम गंभीर अब मेंटर के रूप में दूसरी पारी में लौटे हैं घरेलू सर्किट पर कुशल रणनीतिकार मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ

सनराइजर्स की कमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान कमिंस के हाथ में होगी जिन्हें 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा गया है

सनराइजर्स के पास ट्रेविस हेड और हेनरिच क्लासेन जैसे बल्लेबाज हैं

संभावित प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती (इम्पैक्ट सब: सुयश शर्मा)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा/मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक (इम्पैक्ट सब: टी नटराजन)

हैदराबाद पर भारी है केकेआर का पलङा कुल मैच:- 25 दोनो टीमो के बीच केकेआर जीता :- 16 हैदराबाद ने  :- 09